Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर से लौट रहे मजदूरों को भिंड में दबंगों ने बस से उताकर पीटा, चीखते चिल्लाते रहे श्रमिक, नहीं पहुंची पुलिस
    Breaking News Headlines

    जयपुर से लौट रहे मजदूरों को भिंड में दबंगों ने बस से उताकर पीटा, चीखते चिल्लाते रहे श्रमिक, नहीं पहुंची पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना संक्रमण के कहर व लॉकडाउन के चलते मजदूर अपने परिवारों सहित घरों को लौट रहे है, आज जयपुर से बस में बैठकर अपने घर लौट रहे श्रमिकों को भिंड में दबंगों ने बस से उठाकर लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे श्रमिकों में भगदड़ व चीख पुकार मची रही, लेकिन कोई श्रमिकों की मदद करने नहीं आया, यहां तक कि पुलिस को खबर दी गई लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची, घायल मजदूर रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना पहुंचे तो पुलिस ने भगा दिया.

    बताया जाता है कि जयपुर में अपने छोटा-मोटा कारोबार कर अपने परिवार का भरणपोषण करने वाले कंचन सिंह निवासी कुसमरा जिला जालौन अपने परिवार व अन्य साथी रुकमणी, रामलाल, अर्चना भूरे सहित 11 लोगों के साथ बस से गांव जाने के लिए निकले, जब बस लहार की ओर बढ़ रही थी, इस दौरान पोरसा-गोरमी हाईवे के पास बालाजी कंपनी की दूसरी बस दिल्ली से आई. इस बस से कुछ युवक उतरे और वे लहार आने वाली बस में सवार हो गए, बस में इन युवकों को कंडक्टर महिलाओं की सीट पर बैठाने लगा. तभी बस की सवारियों से कंडक्टर व बस में बैठने वाले युवकों की बहस हो गई.

    इसके बाद गोरमी थाना क्षेत्र महुआ चौकी के पास स्थित साईं पेट्रोल पंप के पास बस चालक ने बस को रोक दिया. कंडक्टर ने गांव के कुछ लठैतों को बुलाया. इसके बाद सवारियों को बस से उतारकर उन्हें पीटना शुरु कर दिया. लठैतों ने बस में बैठी सवारियों को घसीटकर नीचे उतारा और लाठियों से पीटना शुरु कर दिया, देखते ही देखते चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, कुछ लोगों ने गोरमी थाना पुलिस को सूचना भी दी लेकिन चार घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची, बस में सवार महिला रुकमणी देवी का कहना है कि सीट पर बैठने नहीं दिया तो मारपीट की गई,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना बेकाबू हुआ: अमेरिका को भी पीछे छोड़ा
    Next Article प्रियंका गांधी ने कहा: यूपी में योगी सरकार आक्रांता की भूमिका में आ गई है

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.