Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा सरकार बनायें: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News

    सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा सरकार बनायें: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा सरकार बनायें: डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी*

    भारतीय जनतापार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने लोगों से अपील किया है कि सोनार बांग्ला बनाने के लिए
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनायें ।डाॅ गोस्वामी आज पश्चिम बंगाल के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों नयाग्राम, खड़िका, सुखाआमड़ासोल तथा नटा में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे । डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 10 वर्षों के ममता सरकार के कुशासन ने पश्चिम बंगाल को पीछे ढकेल दिया है । बुआ- भतीजा की तृणमूल सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में ढकेल दिया । गरीबों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना तथा आयुष्मान भारत योजना को भी दीदी ने लागू न कर राज्य के गरीबों के साथ अन्याय किया ।
    डाॅ गोस्वामी ने कहा कि इस बार का पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम बंगाल की तस्वीर बदलने वाला है ।भाजपा सरकार बनने पर बंगाल का सर्वांगीण विकास होगा । रोजगार के नये अवसर सॄजित होंगे ।
    विभिन्न सभा तथा बैठकों को पार्टी के झारग्राम जिला महामंत्री अबनी घोष, नयाग्राम मंडल अध्यक्ष मधुसूदन माहली, गोपीबल्लभपुर 2 मंडल अध्यक्ष तापस सुई तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष सुई ने संबोधित किया । डाॅ गोस्वामी के साथ चुनाव प्रचार में पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष , बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजपा नेता मनोज पाल, उत्पल पैड़ा, कौशिक माईती, पिकलु घोष, अनल कामिला तथा छात्र नेता यादव पात्र शामिल थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने covid-19 विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना टीकाकरण केंद्र पबिया पंचायत सचिवालय का किया ओचक निरीक्षण
    Next Article केसरी सेना के रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त संग्रहित किया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.