Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस समारोह में कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्र संवाद के उज्जवल भविष्य की कामना की
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राष्ट्रीय संवाद विशेष साहित्य

    राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस समारोह में कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्र संवाद के उज्जवल भविष्य की कामना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस समारोह में कवियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्र संवाद के उज्जवल भविष्य की कामना की

    राष्ट्र संवाद के 22 वें स्थापना दिवस समारोह को रविवार की शाम झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान पत्रिका का विमोचन एवं अभिराम संवाद भाग-2 का अनावरण भी किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे जमशेदपुरवासी आहत हो. उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिये चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे.

     

     

    केबुल वेलफेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज भी गर्भ में कन्याओं की हत्या की जाती है. श्री गुप्ता ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि पहले जहां प्रति 1000 पुरुष पर 1032 महिलाएं थी, आज वह आंकड़ा घटकर 949 पर रह गया है. श्री गुप्ता ने आयोजन के दौरान कई कविताओं का पाठ भी किया और अपने राजनीतिक जीवन के

     

     

    आरंभिक क्षणों को भी याद किया. चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार में जो सबसे अधिक पढ़ा लिखा है, वह डॉक्टर है और वे सबसे कम पढ़ा लिखा होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हैं. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र संवाद समूह के संपादक देवानंद सिंह ने किया. कार्यक्रम में मंच पर मौजूद हरिबल्लभ सिंह आरसी, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल,

     

     

     

    समाजसेवी प्रभाकर सिंह, चमकता आईना एवं इस्पात मेल के निदेशक ब्रजभूषण सिंह, पत्रिका के संरक्षक उर्मिला सिंह आदि ने भी पत्रिका की निर्भीकता पर अपने अपने विचार रखे. कार्यक्रम के शुरुआत में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. जिसमें शैलेंद्र पांडे शैल, दीपक वर्मा, सोनी सुगंधा, डॉक्टर रागिनी भूषण के साथ डॉक्टर कल्याणी कबीर ने अपनी-अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. कार्यक्रम के दौरान शहर के पत्रकार एवं फ्रंटलाइन वर्कर के साथ-साथ समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों को भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक ने बाबा भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर मैच का किया शुभारंभ
    Next Article 200 लोगों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.