Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद स्थापना दिवस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मैं कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे जमशेदपुरवासी आहत हो
    संवाद विशेष

    राष्ट्र संवाद स्थापना दिवस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मैं कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे जमशेदपुरवासी आहत हो

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर, 21 मार्च (रिपोर्टर) : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे जमशेदपुरवासी आहत हो. आज शाम राष्ट्र संवाद मासिक पत्रिका के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिये चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे. केबुल वेलफेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज भी गर्भ में कन्याओं की हत्या की जाती है. श्री गुप्ता ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि पहले जहां प्रति 1000 पुरुष पर 1032 महिलाएं थीं, आज वह आंकड़ा घटकर 949 रह गया है. श्री गुप्ता ने आयोजन के दौरान कई कविताओं का पाठ भी किया और अपने राजनीतिक जीवन के आरंभिक क्षणों को भी याद किया. चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार में जो सबसे अधिक पढ़ा लिखा है, वह डॉक्टर है और वे सबसे कम पढ़ा लिखा होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हैं. समारोह को प्रख्यात साहित्यकार हरिवल्लभ सिंह आरसी, झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल, चमकता आईना तथा न्यू इस्पात मेल के प्रबंध संपादक बृजभूषण सिंह, एसडीएसएम स्कूल के निदेशक प्रभाकर सिंह, चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय ने भी संबोधित किया.
    इसके पहले आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान उपर्युक्त अतिथियों के अलावा केके बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक विकास सिंह, उनकी माता उर्मिला सिंह ने भी दीप प्रज्वलन में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र संवाद समूह के संपादक देवानंद सिंह ने किया. इसके पूर्व भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डा. रागिनी भूषण, शैलेन्द्र पांडेय शैल, डा. कल्याणी कबीर, सोनी सुगंधा ने कविता पाठ किया. आयोजन के दौरान कोरोना वॉरियर्स एवं अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी ने जामताड़ा सदर अस्पताल में एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन दुमका सांसद सुनील सोरेन के द्वारा किया
    Next Article विधायक ने बाबा भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर मैच का किया शुभारंभ

    Related Posts

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    June 10, 2026

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    June 7, 2026

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.