Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ, फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू हुआ टीकाकरण
    Breaking News Headlines झारखंड

    कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ, फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू हुआ टीकाकरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ, फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू हुआ टीकाकरण

    ▪️उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, निदेशक डीआरडीए समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लिया कोविड-19 का वैक्सिन

    द्वितीय चरण के कोविड-19 वैक्सीनेशन के क्रम में आज से फ्रंटलाइन वर्कर का टीका लगना प्रारंभ हुआ । रेड क्रॉस भवन(साक्ची) में आयोजित कैम्प में उपायुक्त श्री सूरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, एसडीएम धालभूम श्री नीतीश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री सौरव कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती सविता टोपनो समेत जिले के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम आज के वैक्सीनेशन प्रोग्राम लिस्ट में था वे वैक्सीन लेने पहुंचे ।

    उपायुक्त के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर में रजिस्ट्रेशन कराया तत्पश्चात उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन दी गई। इसके बाद सभी ने 30 मिनट का समय ऑब्जर्वेशन रूम में भी बिताया।

    इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चिकित्सकों की पूरी निगरानी में वैक्सीन दिया जा रहा है, यह सुरक्षित है तथा जनहित में सभी का वैक्सिन लेना भी बेहद जरूरी है। इससे न केवल हम सुरक्षित रहेंगे बल्कि हमारे परिजन तथा पूरा समाज महामारी से सुरक्षित रहेगा । उन्होने बताया कि दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पूरे कोरोनाकाल में कार्यस्थल पर डटे रहे सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाना है । उसी प्रकार भारत सरकार तथा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों का भी टीकाकरण अगले चरण में किया जाएगा । उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने निर्धारित समय पर कोविड-19 का वैक्सीन अवश्य लेना सुनिश्चित करें जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला पूरी तरह से कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों के विमान सेवा को किया निलंबित
    Next Article 16 फरवरी को होगा बहरागोड़ा में नर्सिंग कॉलेज और ए एन एम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.