Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों के विमान सेवा को किया निलंबित
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों के विमान सेवा को किया निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रियाद । सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लिया है। यहां पाकिस्तान समेत 20 देशों से हवाई यातायात को स्थगित कर दिया है। केवल देश में वहीं लोग प्रवेश कर पाएंगे जो नागरिक हैं या डिप्लेमेट, डॉक्टर व उनके परिजन हैं। ये आदेश आज (बुधवार) से लागू हो गया है। सऊदी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिन देशों में आने वाले नागरिकों पर बैन लगाया है उनमें पाक के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्त्र, फ्रांस, लेबनान, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, भारत, आयरलैंड, इटली, ब्राजील, पुर्तगाल, तुर्की, स्वीडन, स्विटजरलैंड और जापान शामिल है।सऊदी अरब की स्टेट न्यूज एजेंसी के अनुसार देश में 21 दिसंबर से विदेश से आने और जाने वाली विमान सेवाओं पर प्रतिबंध लगाय दिया गया। इसे 28 दिसंबर को फिर बढ़ा दिया गया। ये सब कोविड-19 के नए स्ट्रेन कई देशों में मिलने के बाद किया गया। चार जनवरी को फिर सीमा खोल दी गई थी। बता दें सऊदी ने जिन देशों के यात्रियों पर रोक लगाई है, उनमें वहीं शामिल हैं जहां कोरोना के नए स्ट्रेन के केस मिले हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नए स्ट्रेन को काफी घातक बताया है।सऊदी अरब में कोविड-19 के अबतक 368, 639 केस सामने आए हैं। जिनमें 6,383 लोगों की मौत हो गई जबकि 360,110 संक्रमित ठीक हो गए। सऊदी ने जिस देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें से अधिकांश देश को भारत वैक्सीन सप्लाई कर रहा है। वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में इसकी शुरुआत 2 फरवरी को हुई। पहला टीका इस्लामाबाद के अस्पताल प्रमुख को लगा। पाक को चीन ने अपनी सिनोफार्म कोरोना वैक्सीन दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजींद में आज किसान महापंचायत, टिकैत बोले, 6 फरवरी को नहीं होगा ‘चक्काजाम’
    Next Article कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ, फ्रंटलाइन वर्कर का शुरू हुआ टीकाकरण

    Related Posts

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    August 28, 2026

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    August 28, 2026

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.