Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान संगठनों ने ठुकराया कृषि कानूनों को डेढ़ वर्ष तक निलंबित रखे जाने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव
    Breaking News Headlines

    किसान संगठनों ने ठुकराया कृषि कानूनों को डेढ़ वर्ष तक निलंबित रखे जाने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तीन नए कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा कानूनों को डेढ़ वर्ष तक निलंबित रखे जाने के प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया है. सरकार से 10वें दौर की बातचीत में रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार को कई घंटों चली आम सभा चली, जिसमें यह फैसला लिया गया.

    किसानों का कहना है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह रद्द करने और सभी किसानों के लिए सभी फसलों पर लाभदायक एमएसपी के लिए एक कानून बनाने की बात पर वह कायम हैं. किसानों का कहना है कि यह किसान आंदोलन की मुख्य मांगें हैं और वे इस पर अडिग हैं.

    सयुंक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान नेता दर्शपाल सिंह ने बयान जारी कर कहा कि मोर्चा इस आंदोलन में अब तक शहीद हुए 147 किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करता है. इस जनांदोलन को लड़ते-लड़ते ये साथी हमसे बिछड़े हैं. इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

    उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में पुलिस ने हमें दिल्ली में प्रवेश न करने की बात कही है, वहीं किसानों ने दिल्ली के रिंग रोड पर परेड करने की बात दृढ़ता और ज़ोर से रखी. उनका कहना है कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा यह अब देशव्यापी हो चुका है. कर्नाटक में अनेक स्थानों पर वाहन रैलियों के माध्यम से किसान गणतंत्र दिवस के लिए एकजुट हो रहे हैं. केरल में कई जगहों पर किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं.

    किसानों के अनुसार उत्तराखंड के बिलासपुर व रामपुर समेत अन्य जगहों पर किसान ट्रैक्टर मार्च कर दिल्ली की किसान परेड की तैयारी कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में किसान 23 जनवरी को राजभवन का घेराव करेंगे और एक जत्था दिल्ली की तरफ भी रवाना होगा.

    उन्होंने कहा कि नवनिर्माण किसान संगठन की किसान दिल्ली चलो यात्रा, जोकि ओडिशा से चली थी, को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है. उनके रुट बदलने से लेकर बैठकें न करने के निर्देश दिए जा रहे हैं. हम प्रशासन के इस बर्ताव का विरोध करते हैं. साथ ही कोलकाता में 3 दिन का विशाल महापड़ाव 20 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा. कल हुए विशाल कार्यक्रम में हज़ारों लोगों ने भाग लिया है. आने वाले समय में यह और भी तेज होने की संभावना है.

    किसान नेता ने यह भी कहा कि मजदूर किसान शक्ति संगठन के नेतृत्व में किसान, मजदूर व आम लोग शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं. कठपुतली और गीतों के माध्यम से नव उदारवादी नीतियों का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेजॉन को सेबी ने दिया झटका, कुछ शर्तों के साथ दी रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मंजूरी
    Next Article हजारीबाग के खेतों में फलने लगी स्ट्रॉबेरी, किसानों को ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.