Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेजॉन को सेबी ने दिया झटका, कुछ शर्तों के साथ दी रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मंजूरी
    Breaking News Business Headlines

    अमेजॉन को सेबी ने दिया झटका, कुछ शर्तों के साथ दी रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. अमेजन को झटका देते हुए पूंंजी बाजार नियामक सेबी ने किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को अपनी संपत्ति रिलायंस को बेचने की योजना को मंजूरी दे दी है. सेबी की 24,713 करोड़ रुपये के इस सौदे पर मुहर से रिलायंस-फ्यूचर को बड़ी राहत मिली है.

    बताया जा रहा है कि अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन लगातार रिलायंस-फ्यूचर सौदे का विरोध कर रही है. अमेजन ने सौदे के विरोध में सेबी, स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य रेग्युलेटरी एजेंसियों को कई खत लिख थे. पत्रों में अमेजन ने सौदे को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था. अमेजन के अनुरोध को दरकिनार करते हुए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने कुछ शर्तों के साथ इस सौदे को मंजूरी दे दी है.

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग रिलायंस-फ्यूचर सौदे को पहले ही मंजूरी दे चुका है. अब सेबी की मंजूरी के बाद एनसीएलटी की मंजूरी मिलना बाकी है. सेबी ने सौदे की पूरी जानकारी फ्यूचर के शेयरहोल्डर्स के साथ साझा करने का आदेश भी जारी किया है. फ्यूचर-रिलायंस ग्रुप के इस सौदे पर सेबी की अनुमति अदालत में लंबित मामलों के नतीजों पर निर्भर करेगी.

    फ्यूचर कंपनी बोर्ड ने रिलायंस रिटेल को संपत्ति बेचने के 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसे 21 दिसंबर के फैसले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने वैध करार दिया था. कोर्ट ने फ्यूचर रिटेल और रिलायंस रिटेल के सौदे को प्रथम दृष्टया कानूनी रूप से सही माना था.

    अमेजन ने 2019 में फ्यूचर कूपन्स की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,000 करोड़ रुपये में ली थी. डील में एक शर्त यह भी थी कि किसी दूसरी कंपनी के साथ सौदा करने से पहले फ्यूचर अमेजन को बताएगा. अमेजन के मना करने पर ही फ्यूचर किसी दूसरे को होल्डिंग बेच सकेगी. अमेजन ने फ्यूचर के साथ हुई इस डील में कुल तीन समझौते किए थे. उसपर दिल्ली हाईकोर्ट ने एफडीआई नीति का हवाला देते हुए कहा था कि लगता है कि इन समझौतों का इस्तेमाल फ्यूचर रिटेल पर नियंत्रण के लिए किया गया और वो भी बिना किसी सरकारी मंजूरी के. यह फेमा-एफडीआई नियमों के खिलाफ है.

    गौरतलब है कि अमेजन ने फ्यूचर-रिलायंस डील के खिलाफ सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में याचिका दायर की थी. आर्बिट्रेशन सेंटर ने पिछले साल 25 अक्टूबर को फ्यूचर-रिलायंस डील पर रोक लगा दी थी, लेकिन फ्यूचर का कहना है कि आर्बिट्रेशन सेंटर का फैसला उस पर लागू नहीं होता. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने अगस्त 2020 में फ्यूचर गु्रप के रिटेल एंड होलसेल बिजनेस और लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउसिंग बिजनेस के अधिग्रहण का ऐलान किया था. इस डील के बाद फ्यूचर ग्रुप के बिगबाजार ब्रांड के तहत 420 शहरों में फैले 1,800 से अधिक स्टोर्स तक रिलायंस की पहुंच बन जाती.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी पुलिस ने वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अब्बास जफर के घर पर चस्पा किया नोटिस
    Next Article किसान संगठनों ने ठुकराया कृषि कानूनों को डेढ़ वर्ष तक निलंबित रखे जाने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव

    Related Posts

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.