Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी पुलिस ने वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अब्बास जफर के घर पर चस्पा किया नोटिस
    Breaking News Headlines

    यूपी पुलिस ने वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अब्बास जफर के घर पर चस्पा किया नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. अमेजॉन प्राइम की नई वेब सीरीज तांडव के निर्देशक और लेखक से पूछताछ करने के लिए लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है. गुरुवार को लखनऊ पुलिस की टीम ने तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर के घर पर नोटिस चस्पा किया. अली अब्बास का बयान दर्ज कराने के लिए ये नोटिस चिपकाया गया है.

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ में दर्ज मुकदमे के मामले में सबूत जुटाने पुलिस मुंबई गई है. टीम मुंबई में आरोपियों से पूछताछ करेगी. एडीजी ने कहा कि अभी तक मुंबई पुलिस से सहयोग मिल रहा है. कोई दिक्कत होगी तो सीनियर पुलिस अफसर आपस में बात कर लेंगे.

    गौरतलब है कि इस टीम में पुलिस के चार अधिकारी शामिल हैं. अमेजॉन प्राइम पर रिलीज वेब सीरीज तांडव के निर्देशक और लेखक पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. आरोप है कि इस वेब सीरीज में हिंदू धर्म का आपत्तिजनक चित्रण किया गया है.

    जानकारी के अनुसार लखनऊ पुलिस मुकदमे में शामिल सभी पांचों लोगों को नोटिस भेजकर तलब करेगी. पुलिस वेब सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और अमेजॉन के अधिकारियों को तलब करेगी.

    अमेजॉन प्राइम पर रिलीज वेब सीरीज तांडव में प्रधानमंत्री के गरिमामय पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण खराब तरीके से करने के मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजॉन प्राइम की ओरिजनल कंटेन्ट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव की तहरीर पर लिखी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की विधान परिषद की 12 सीटों पर निर्विरोध चुन गये सभी प्रत्याशी
    Next Article अमेजॉन को सेबी ने दिया झटका, कुछ शर्तों के साथ दी रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे को मंजूरी

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.