Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान जरा भी ठीक नहीं: अपर्णा यादव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अखिलेश का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान जरा भी ठीक नहीं: अपर्णा यादव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बीते दिनों बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को विपक्षी दलों के बाद अब परिवार में भी विरोध झेलना पड़ रहा है. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा है.

    अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान ठीक नहीं है. यह जरा भी ठीक नहीं है. कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव अपने बयान के बाद परिवार के भी निशाने पर है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि कोरोना की इमरजेंसी यूज के लिए मंजूर की गई कोरोना वायरस वैक्सीन को किसी पॉलिटिकल पार्टी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

    वैक्सीन पूरे विश्व के लिए है. उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव को ऐसा नहीं कहना चाहिए कि यह किसी राजनीतिक पार्टी से संबंधित है. यह नहीं कहना चाहिए यह सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे. अखिलेश यादव की का यह बयान भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की बेइज्जती करना है.

    गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया था कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी वो टीका नहीं लगवाएंगे.

    अखिलेश यादव ने कहा था कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद भी वो टीका नहीं लगवाएंगे. भाजपा की वैक्सीन पर मैं कैसे विश्वास कर सकता हूं. 2022 में जब हमारी सरकार आएगी तो सबको फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी. हम तो भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन में अस्सी वर्षीय वृद्ध ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीका पाने वाले पहले व्यक्ति बने
    Next Article पुर्तगाल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.