Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्तगाल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पुर्तगाल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद हेल्थ वर्कर की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लिस्बन. पुर्तगाल में एक हेल्थ वर्कर की फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने के 48 घंटे के भीतर मौत हो गई. इस मामले में 41 वर्षीय हेल्थ वर्कर सोनिया असेवेडो में वैक्सीन का डोज लेने के बाद किसी तरह के साइड इफेक्ट भी नजर नहीं आए थे. हालांकि उनकी मौत अचानक ही हो गयी. फिलहाल सोनिया की ऑटोप्सी की गयी है और मौत की वजह सुनिश्चित की जा रही है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनिया पोर्तो शहर के पुर्तगीज इंस्टीट्यूट ऑफ ऑनकोलॉजी में काम कर रहीं थीं. जानकारी के अनुसार उन्हें कोई भी गंभीर बीमारी या साइड इफेक्ट नहीं था और वे स्वस्थ बतायी जा रहीं हैं. सोनिया के पिता अबिलियो असेवेडो ने कहा कि वह एकदम ठीक थी, उसे कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं थी. उसे कोविड के लक्षण नहीं थे और एक ही दिन पहले उसे कोरोना वैक्सीन दी गयी थी. मुझे नहीं पता उसे क्या हुआ है बस मुझे जवाब चाहिए कि उसकी मौत कैसे हुई. बता दें कि सोनिया दो बच्चों की मां भी थीं.

    पुर्तगाल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑनकोलॉजी ने बयान जारी कर बताया है कि सोनिया को 30 दिसंबर को वैक्सीन दी गयी थी और 1 जनवरी को उनकी अचानक मौत हो गयी. सोनिया में वैक्सीन लेने के बाद साइड इफेक्ट नजर नहीं आए थे. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालांकि सोनिया के हेल्थ रिकॉर्ड के अनुसार वे स्वस्थ थीं.

    वहीं फिनलैंड के बाद अब बुल्गारिया में अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट के मामले सामने आए हैं. ड्रग एजेंसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बॉग्डन किरिलोव ने सोमवार को बताया कि 4 लोगों में वैक्सीन के साइड इफेक्ट देखे गए. जिन लोगों में वैक्सीन के साइड इफेक्ट देखे गए, उनमें से दो को दर्द और दो में सुस्ती और तापमान में वृद्धि की परेशानी देखी गई.

    इससे पहले फिनलैंड में भी पांच लोगों में गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले थे. फाइजर को वल्र्ड हेल्थ ऑगेनाइजेशन ने भी पूरी दुनिया में इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूव कर रखा है. ब्रिटेन में भी दो हेल्थ वर्कर में इस वैक्सीन के प्रति साइड इफेक्ट के गंभीर लक्षण देखने को मिले थे. इसके बाद दुनिया भर में फाइजर ने एलर्जी से जुड़े मरीजों के लिए कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल संबंधी एडवाइजरी भी जारी की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश का कोरोना वैक्सीन न लगवाने का ऐलान जरा भी ठीक नहीं: अपर्णा यादव
    Next Article केंद्र सरकार ने रेड मीट पर जारी की नई गाइडलाइन, डॉक्यूमेंट से हटाया हलाल शब्द

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.