Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
    Breaking News राजनीति

    पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, टीएमसी के कई नेता बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की रात राज्य के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस बगावत के दौर से गुजर रही है.

    कयास लगाए जा रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का पद छोडऩे वाले प्रभावशाली नेता सुवेंदु अधिकारी, शीलभद्र दत्ता और जितेंद्र तिवारी जैसे तृणमूल कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता, शाह के बंगाल दौरे के दौरान भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक शाह सप्ताहांत के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

    भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह कोलकाता पहुंचने पर न्यूटाउन के होटल में रुकेंगे. उन्होंने बताया, शनिवार सुबह शाह का एनआईए के अधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है. इसके बाद वह उत्तरी कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. भाजपा नेता ने बताया कि इसके बाद शाह मिदनापुर जाएंगे और क्रांतिकारी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और दो मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे.

    उन्होंने बताया कि इसके बाद गृहमंत्री एक किसान के घर में दोपहर का भोजन करेंगे और फिर मिदनापुर के कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी संभावना है कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता रैली के दौरान भाजपा में शामिल होंगे. इस रैली के बाद शाह कोलकाता वापस लौट आएंगे और यहां राज्य के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन का जायजा लेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआप का ऐलान: संजय सिंह होंगे यूपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
    Next Article दिल्ली की जितनी आबादी उतने बच्चे तो यूपी के प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते हैं: सीएम योगी

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.