Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्टाचार पर भाषण देने के एक घंटे बाद ही ACB के डीएसपी घूस लेते ग‍िरफ्तार
    Breaking News Headlines

    भ्रष्टाचार पर भाषण देने के एक घंटे बाद ही ACB के डीएसपी घूस लेते ग‍िरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान में कल भ्रष्टाचार व‍िरोधी द‍िवस पर भाषण देने वाले एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी ) के सवाई माधोपुर में डीएसपी भैरूलाल मीणा को भाषण देने के एक घंटे बाद ही स्वयं एसीबी ने ही 80 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ ल‍िया. इसके साथ ही ACB ने बारां कलेक्टर इंद्र सिंह राव का PA महावीर नागर को भी 1.40 लाख लेते गिरफ्तार कर लिया गया ज‍िसने कबूला कि 1 लाख साहब को पहुंचाने थे.

    एंटी करप्शन डे के मौके पर भैरूलाल मीणा ने सुबह 11 बजे टोल फ्री नंबर जारी किया, ताकि लोग करप्शन की शिकायत कर सकें. लेकिन एक घंटे बाद DSP साहब खुद ही घूसखोरी में पकड़े गए. डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर महेशचंद 80 हजार रुपए देने भैरूलाल के ऑफिस पहुंचे थे. जयपुर ACB की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

    सरकार ने कलेक्टर इंद्र सिंह राव को APO कर दिया. ACB के अधिकारी देर रात तक राव से पूछताछ कर रहे थे. उनके PA महावीर से पूछताछ में सुराग मिले हैं कि रिश्वतखोरी में बिना बोले कलेक्टर की भी हामी थी. ऐसे में कलेक्टर की गिरफ्तारी भी हो सकती है. ACB के DG बीएल सोनी ने बताया कि विभाग की कोटा यूनिट को शिकायत मिली थी कि पेट्रोल पंप की NOC जारी करने के लिए कलेक्टर का PA रिश्वत मांग रहा है. शिकायत को वेरिफाई करवाया गया और कोटा ACB की टीम ने महावीर को ट्रैप कर लिया.

    इंद्र सिंह राव राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (RAS) के 1989 बैच के अफसर हैं. 31 साल की नौकरी में अब तक 6 बार अलग-अलग वजहों से APO किए जा चुके हैं. जबकि, गंभीर आरोप के चलते एक बार उन्हें सस्पेंड भी किया जा चुका है. चार साल पहले ही उन्हें RAS से IAS में प्रमोट किया गया था. उसके तुरंत बाद भाजपा सरकार ने उन्हें राजस्व मंडल में लगा दिया. 2018 में सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस सरकार ने राव को बारां में कलेक्टर लगा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली नंबर वन पर कायम, हार्दिक पांड्या पहली बार टॉप 50 में
    Next Article नये कृषि बिल वापस लेने की मांग पर अड़ी किसान यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.