Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली नंबर वन पर कायम, हार्दिक पांड्या पहली बार टॉप 50 में
    Breaking News Headlines खेल

    विराट कोहली नंबर वन पर कायम, हार्दिक पांड्या पहली बार टॉप 50 में

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा बरकरार हैं और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से गुरुवार को जारी ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि हार्दिक पांड्या लम्बी छलांग के साथ पहली बार टॉप-50 में पहुंच गए हैं.

    आईपीएल में लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी नंबर दो के स्थान पर बरकरार हैं और पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम से पांच अंक आगे है जो वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं.

    विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत वह हाल ही में जारी की गई टी-20 रैंकिंग में भी 697 अंकों के साथ आठवें स्थान पर काबिज हो गए हैं. विराट ने तीन टी-20 मुकाबलों में 44.66 के औसत से 134 रन बनाये जिसका टीम और उनको फायदा मिला.

    वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक की रैंकिंग में भी उछाल आया है और वह अपने करियर के सर्वाधिक 553 अंकों के साथ 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हार्दिक ने 2019 में हुए विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था जिसमे उन्होंने 90 रन की पारी खेली थी तथा तीसरे वनडे मुकाबले में मैच जिताऊ नाबाद 92 रन बनाये थे.

    हार्दिक पहली बार टॉप 50 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच का भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खूब बल्ला चला और इस सीरीज में 114, 60 और 75 रन की पारियों की मदद से वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 791 अंकों के साथ एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी वनडे सीरीज में दो शतक जड़े जिसके दम पर वनडे रैंकिंग में वह वर्ष 2018 के बाद पहली बार टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने के साथ ही 15वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं.

    ग्लेन मैक्सवेल ने भी भारत के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों में 194.18 के स्ट्राइक रेट से 167 रन ठोके जिसकी बदौलत वर्ष 2017 के बाद पहली बार वह भी टॉप 20 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. मैक्सवेल अब 20वें स्थान पर आ गए हैं. वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके कुल 722 अंक हैं. अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान दूसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड एक स्थान छठे नंबर पर आ गए हैं. उनके कुल 660 अंक हैं. तीसरे नंबर भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह हैं जिनके 700 अंक हैं. चौथे नंबर पर इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स हैं. पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मशहूर कैगिसो रबादा और सातवें नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर हैं. ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा पहली बार 14वें स्थान पर पहुंचे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटली लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका की सुनवाई, 6 सप्ताह और रहना होगा जेल में
    Next Article भ्रष्टाचार पर भाषण देने के एक घंटे बाद ही ACB के डीएसपी घूस लेते ग‍िरफ्तार

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.