केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ में कांग्रेस पार्टी के कदमा सोनारी प्रखंड एवं मानगो प्रखंड ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.रामेश्वर उरावं जी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के कदमा सोनारी एवं मानगो प्रखंड के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे देश के अन्नदाताओं पर अत्याचार , केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए खुदीराम बोस चौक,कदमा उलियान मैन रोड चौक में जमा हुए। विरोध प्रदर्शन में बनाए तख्तियों में कृषि बिल रद्द करो, किसानों पर अत्याचार बंद करो, अन्नदाता देश की शान है इनका सम्मान करो, नरेंद्र मोदी हाय हाय के नारे लगाए गए।पुतला दहन कार्यक्रम में कदमा सोनारी प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा,मानगो प्रखण्ड प्रभारी मनोज झा ,माजिद अख़्तर, राकेश जयसवाल ,कैलाश रजक,अमित कुमार, ,जी पी साहू, छोटू , राजेश रजक, दिनेश अग्रवाल, दिनेश पोद्दार आर्यन राय ,जितेंद्र सिंह, राजेंद्र ,विष्णु दास ,रवि दुबे राजेश गोराई ,मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह , कदमा सुनारी प्रखंड प्रभारी नीतेश मित्तल , दुर्गा सिंह , पप्पू बर्मन , संजय शर्मा , अजय मिश्रा , मुकेश सिंह , मुकेश गुप्ता , रीता गुप्ता , सुबोध पाल , बलजीत सिंह,राजकुमार दास जय कुमार दास, विनोद रजक ,मुन्ना पाठक ,अजीत बाबू प्रमाणिक, बंटी, प्रेम राय संजीव झा ,बाबू सिंह निखिल शर्मा ,राजेश गोराई, अभिषेक शर्मा ,कृष्णा शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे l