Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा टाउन हॉल में मेगा लोन मेला का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सिदगोड़ा टाउन हॉल में मेगा लोन मेला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा टाउन हॉल में मेगा लोन मेला का आयोजन

    स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री- झारखंड सरकार,  सांसद जमशेदपुर व  विधायक जमशेदपुर पूर्वी ने सांकेतिक रूप से लाभुकों के बीच लोन का किया वितरण

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर में मेगा लोन मेला का आयोजन किया गया। इस लोन मेला में माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन- झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता, माननीय सांसद जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो व माननीय विधायक जमशेदपुर पूर्वी श्री सरयू राय ने शिरकत की तथा सांकेतिक रूप से लाभुकों के बीच लोन का किया वितरण किया। माननीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण कर लोन मेला के सम्बंध में जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    *माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता* ने कहा कि लोन मेला के आयोजन से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने एवं व्यापार से जोड़ने हेतु बैंकों के माध्यम क्रेडिट लिंकेज से जोड़ा जा रहा है साथ ही छोटे छोटे व्यापारियों को स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत ऋण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोगों को भी सम्मानजनक आय प्राप्त हो तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।

    उक्त लोन मेला में 313 पथ विक्रेताओं ने भाग लिया जिसमें 258 पथ विक्रेताओं का आवेदन स्वीकृत करते हुए ऋण प्रदान किया गया तथा 3 स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज से जोड़ते हुए छह लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

    लॉकडाउन के उपरांत पथ विक्रेताओं का जीवन पटरी पर लाने में सहयोग हेतु तथा रोजगार फिर से प्रारम्भ करने में सहूलियत को देखते हुए पीएम स्वनिधि योजना के तहत विभिन्न बैंकों के माध्यम से ₹10, 000 मात्र वर्किंग कैपिटल के रूप में प्रदान किया जाना है। इस क्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा अब तक 3767 पथ विक्रेताओं को सर्वेक्षण कर चिन्हित किया गया है । वहीं 2590 पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन कराया गया है जिसमें 1205 पथ विक्रेताओं का लोन स्वीकृत हो चुका है साथ ही 1016 पथ विक्रेताओं को ऋण प्रदान किया जा चुका है।

    लोन मेला में विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, राज्य मिशन प्रबंधक श्री कुमार वम, एलडीएमएस श्री दिवाकर सिन्हा, सभी नगर प्रबन्धक, नगर मिशन प्रबन्धक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा जेएनएसी के सभी सीओ व सीआरपी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेजान कलम बेखौफ लिखेंगी
    Next Article केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ में कांग्रेस पार्टी के कदमा सोनारी प्रखंड एवं मानगो प्रखंड ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.