
जामताड़ा:
प्रदेश भाजपा नेतृत्व और जामताड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के मार्गदर्शन में कुंडहित मंडल में भाजपाइयों ने झारखंड सरकार का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रकट किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद पर रोक लगाए जाने के विरोधी फैसले के खिलाफ झारखंड सरकार का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध प्रकट किया।उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा नेत्री बीथिका झा , मंडल अध्यक्ष सजल दास , जिला मीडिया सह प्रभारी कुन्दन गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगबंधु घोष ,जिला कार्यसमिति सदस्य दुलाली बाउरी, प्रदीप पैतन्डी, शान अली ,राजू राय , सिधेश्वर रवानी,विमल रवानी,गौर कर्मकार,विस्वजीत सिंह, पूर्णचंद मंडल,रोबी बादयकर,गौतम बाउरी, बाबन नायक,हरिसाधन मंडल,विस्वरूप चौधरी, बरुण मंडल, बिकास भारती, बिशु मंडल,राधेश्याम घोष, दामोदर लायक,गौतम गोराई, आदि.

