Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: सुपर ओवर में केकेआर ने हैदराबाद को हराया, लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो
    Breaking News Headlines खेल

    आईपीएल: सुपर ओवर में केकेआर ने हैदराबाद को हराया, लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अबु धाबी. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में एक और सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. यह मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया. अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी डेविड वॉर्नर (33 गेंदों में नाबाद 47 रन) की आखिरी ओवर में 3 चौके की मदद से 6 विकेट पर 163 रन बना लिए. इस तरह मैच सुपर ओवर में चला गया. यहां केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने धांसू बोलिंग करते हुए डेविड वॉर्नर और अब्दुल समद को बोल्ड कर दिया और टीम को महज 3 रनों का टारगेट मिला. जिसे बनाने में मॉर्गन और दिनेश कार्तिक को कोई परेशानी नहीं हुई.

    लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो

    मैच में लॉकी फर्ग्युसन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया. उन्होंने पहले नियमित मैच में पहले 3 विकेट झटके और जोरदार फील्डिंग की. इसके बाद सुपर ओवर में डेविड वॉर्नर और अब्दुल समद को आउट कर दिया. जिससे केकेआर को महज 3 रनों का लक्ष्य मिला. इस तरह लॉकी ने मैच में कुल 5 विकेट झटके.

    विलियमसन और बेयरस्टो ने दी धांसू शुरुआत

    इससे पहले 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतारी. जॉनी बेयरस्टो का साथ देने केन विलियमसन उतरे और यह जोड़ी सफल भी रही. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवरों में 57 रन जोड़ डाले. खतरनाक होती इस जोड़ी को लॉकी फर्ग्युसन ने तोड़ा. उन्होंने केन विलियमसन को नीतीश राणा के हाथों कैच आउट कराया. केन ने 19 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का की मदद से 29 रन बनाए.

    ऐसे गिरे 3 विकेट

    स्कोर 70 रनों तक पहुंचा था कि जॉनी बेयरस्टो को वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी में फंसा लिया. रसल के हाथों कैच आउट होने वाले बेयरस्टो ने 28 गेंदों में 7 चौके की मदद से 36 रन बनाए. इसी स्कोर पर हैदराबाद को तीसरा झटका युवा प्रियम गर्ग के रूप में लगा, जो 4 रन बनाकर फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हो गए. मनीष पांडे को भी फर्ग्युसन ने बोल्ड किया. उन्होंने मात्र 6 रन बनाए.

    फर्ग्युसन की धांसू फील्डिंग, लौटे समद

    टीम के 100 रन पूरे ही हुए थे कि विजय शंकर (7) पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए. अचानक इस तरह से विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद पर दबाव बढ़ गया. मैदान डेविड वॉर्नर थे, लेकिन दूसरे छोर पर अनुभवी बल्लेबाज की कमी थी. आखिरी दो ओवरों में हैदराबाद को जीत के लिए 30 रनों की जरूरत थी. 19वां ओवर करने आए शिवम मावी को दो चौके सहित 12 रन पड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने शानदार फील्डिंग की और सिक्स जाती गेंद को न केवल रोका बल्कि सीमारेखा के बाहर जाते-जाते गिल की ओर उछाल दिया. इस सफल कैच के साथ अब्दुल समद (15 गेंदों में 23 रन) की पारी समाप्त हो गई.

    ऐसे हुआ मैच टाई

    अब आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे और गेंद रसल के पास थी. कप्तान डेविड वॉर्नर ने दूसरी, तीसरी, चौथी गेंद पर लगातार तीन चौके लगाते हुए हैदराबाद को मैच में ला दिया. 5वीं गेंद पर वॉर्नर ने दो रन लिए, जबकि आखिरी गेंद पर लेग बाई के रूप में एक रन लेते हुए मेच टाई करा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी: चुनावी सभा में कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, मचा बवाल
    Next Article चीन, भारत में गाय के गोबर से 33 करोड़ दीये बनने से तिलमिलाया, चायनीज लाइट का कारोबार प्रभावित

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.