Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेष रक्तदान पखवाड़ा अभियान के समापन के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर  झारखंड के मानचित्र पर पहले पायदान पर 
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    विशेष रक्तदान पखवाड़ा अभियान के समापन के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर  झारखंड के मानचित्र पर पहले पायदान पर 

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशेष रक्तदान पखवाड़ा अभियान के समापन के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर  झारखंड के मानचित्र पर पहले पायदान पर

    जमशेदपुर। विश्व रक्तदान दिवस 1 अक्टूबर को लेकर एवं कोविड-19 की परिस्थिति में घटते रक्तदान को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा राज्य सरकार के मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव के निर्देशन में तथा जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय विशेष रक्तदान पखवाड़ा का आयोजन किया। इस पखवाड़ा की शुरुआत विश्व रक्तदान दिवस के साथ साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में हुई, जहां 602 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अभियान को जबरदस्त शुरुआत प्रदान किया तथा बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए शहर अपने जज्बे के साथ हमेशा तैयार है, 15 अक्टूबर आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर के साथ इस अभियान का समापन किया गया। आज के रक्तदान शिविर में 106 बार रक्तदान करने वाले शतकवीर रक्तदाता श्री जयन्त भुइयां ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सम्मानित किया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी ने कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेशन अभियान को भी गति प्रदान किया, जिस कारण मात्र 15 दिन में 67 यूनिट प्लाज्मा के माध्यम से कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद की गयी और उन्हें प्लाज्मा प्रदान किया गया, ज्ञातब्य हो कि अब तक 165 यूनिट प्लाज्मा डोनेशन हुआ है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने इस अभियान को जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं अपने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर चलाया। इस अभियान को सहयोग करने में शहर के कारपोरेट घरानों, समाजसेवियों एवं रेड क्रॉस के पेट्रन सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त हुआ। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1676 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसे जरूरत के अनुसार जरूरतमंदों को उपलब्ध भी कराया गया। इस अभियान के सफलतापूर्वक समापन पर जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री सूरज कुमार ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर रक्तदान से जुड़ा हुआ है और यहां हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिलता है यह इसकी विशेषता है। उन्होने आशा व्यक्त किया कि रक्तदाता इसी तरह नियमित रक्तदान कर हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके ऐसा वातावरण बनाये रखेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाये गये इस रक्तदान अभियान का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

    जमशेदपुर। राज्य में विगत आठ महीनों से अंधापन निवारण अभियान ठप्प रहने से मोतियाबिन्द से अंधापन झेल रहे हजारों गरीबों के आंखों का मोतियाबिन्द या तो उनकी आंखों में ही फट गया है या फिर पूरी तरह पक कर फटने के कगार पर हैं। ऐसे मजबूर गरीब मोतियाबिन्द रोगियों के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सिमित दायरे में कोविड-19 की सावधानियां बरतते हुए 17 अक्टूबर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सहयोग से डी. सी. ऑफिस रोड, साकची स्थित रेड क्रॉस भवन स्थित आई सेन्टर में दिन में 11 बजे से एक नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का प्रायोजन रोटेरियन संगीता अग्रवाल तथा सुनील अग्रवाल के द्वारा अपने बच्चों के जन्मतिथि पर किया जायेगा।
    नेत्र रोगियों को ब्लड सूगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच रिपोर्ट साथ में लाना होगा। शिविर के दौरान मास्क, सैनीटाईजर सहित सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

    3 योद्धाओं ने किया प्लाज्मा डोनेशन
    जमशेदपुर, 15 अक्टूबर। पूरे झारखंड में प्लाज्मा डोनेशन अभियान में जमशेदपुर पहले पायदान पर पहुंच गया है, पूर्व में रांची प्लाज्मा डोनेशन में पहले स्थान पर था। लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह कि अब धीरे धीरे प्लाज्मा की मांग कम हो रही है, जो कि अच्छे संकेत हैं कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव भी धीरे धीरे कम हो रहा है। आज इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले 3 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। इसमें नियमित रक्तदान के रूप में 89 बार रक्तदान करने वाले एक बार एसडीपी देने वाले नियमित रक्तदाता टाटा स्टील ब्लास्ट फर्नेस कर्मी शशांक शेखर आज दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये, साथ ही श्री एस टी खान तथा जेरोम कुटिन्हा ने भी प्लाज्मा डोनेट किया। इस अवसर पर ऐसे प्लाज्मा दाताओं का उत्साह बढाने के लिए जिला प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस एसडीपी डोनेशन प्रभुनाथ सिंह मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराध जगत की खबरें
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.