Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फोर्ब्स इंडिया की सूची में लगातार 13वें साल मुकेश अंबानी बने नंबर वन, अडानी दूसरे नंबर पर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    फोर्ब्स इंडिया की सूची में लगातार 13वें साल मुकेश अंबानी बने नंबर वन, अडानी दूसरे नंबर पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के चलते भले ही देश की अर्थव्यवस्था मंद पड़ी हुई है. लेकिन इस दौर में भी देश के अमीरों की दौलत लगातार बढ़ती रही. देश के टॉप 100 दौलतमंदों की बात करें तो 1 साल पहले की तुलना में उनकी दौलत 14 प्रतिशत बढ़ गई है. वैल्यू के हिसाब से इनकी संपत्ति में करीब 51750 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है.

    फोर्ब्स इंडिया की भारत के टॉप 100 की वर्ष 2020 की लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल नंबर वन पर हैं. मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल 73 प्रतिशत यानि 3730 करोड़ डॉलर बढ़ी है. 8870 करोड़ डॉलर दौलत के साथ वह 13वें लगातार साल भारत के सयबसे अमीर कारोबारी बने हैं.

    इस साल जियो प्लेटफार्म और रिलायंस रिटेल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स द्वारा जमकर निवेश हुआ, जिससे आरआईएल का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 16 लाख करोड़ पर पहुंच गया था. रिलायंस ने डिजिटल जियो प्लेटफार्म के लिए 2000 करोड़ डॉलर से ज्यादा फंड जुटाया. जबकि रिलायंस रिटेल से भी 500 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है.

    वहीं अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी की दौलत में इस साल 61 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई और उनकी कुल संपत्ति 2520 करोड़ डॉलर हो गई है. अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट में 74 प्रतिशत का स्टेक हासिल किया है.

    फोर्ब्स इंडिया की टॉप-10 लिस्ट में ये भी हैं शामिल-

    शिव नाडर, चेयरमैन एचसीएल टेक
    संपत्ति: 2040 करोड़ डॉलर

    आरके दमानी, फाउंडर डी-मार्ट
    संपत्ति: 1540 करोड़ डॉलर

    हिंदुजा ब्रदर्स, हिंदुजा ग्रुप
    संपत्ति: 1280 करोड़ डॉलर

    साइरस पूनावाला, चेयरमैन पूनावाला ग्रुप
    संपत्ति: 1150 करोड़ डॉलर

    पालोनजी मिस्त्री, चेयरमैन शपूरजी पालोनजी
    संपत्ति: 1140 करोड़ डॉलर

    उदय कोटक, चेयरमैन कोटक महिंद्रा बैंक
    संपत्ति: 1130 करोड़ डॉलर

    गोदरेज फैमिली, गोदरेज
    संपत्ति: 1100 करोड़ डॉलर

    लक्ष्मी मित्तल, चेयरमैन आर्सेलर मित्तल
    संपत्ति: 1030 करोड़ डॉलर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका की कवयित्री लुईस गल्क को दिया जायेगा इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार
    Next Article आईएस के दो आतंकी बेंगलुरू से गिरफ्तार, लोगों को भेजते थे इराक और सीरिया

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.