Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विमान सेवा कंपनियों को हर मिनट सवा दो करोड़ का नुकसान
    Business Headlines

    विमान सेवा कंपनियों को हर मिनट सवा दो करोड़ का नुकसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. विमान सेवा कंपनियों को कोविड-19 महामारी के कारण हर मिनट तकरीबन सवा दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2020 की जुलाई में शुरू हुई दूसरी छमाही में विमान सेवा कंपनियों को करीब 77 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस प्रकार उन्हें हर महीने 13 अरब डालर या हर मिनट तीन लाख डॉलर का नुकसान होगा जो तकरीबन सवा दो करोड़ रुपए प्रति मिनट है.

    आयटा ने बताया कि विमानन क्षेत्र में सुधार की धीमी गति के मद्देनजर वर्ष 2021 में भी एयरलाइंस को हर महीने पांच से छह अरब डालर का नुकसान हो सकता है. उसने सभी देशों की सरकारों से विमान सेवा कंपनियों को मदद देने का अनुरोध किया है. उसने कहा है कि हालांकि इस साल अब तक सरकारों ने एयरलाइंस को 160 अरब डॉलर की कुल मदद की है इसके बावजूद और मदद की जरूरत है.

    विमान सेवा कंपनियों को सीधी वित्तीय मदद के अलावा करों में छूट भी दी जानी चाहिए. रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 जून को समाप्त इस साल की दूसरी तिमाही में एयरलाइंस ने अपनी लागत आधे से भी कम कर ली है, इसके बावजूद उन्हें 51 अरब डालर का नुकसान उठाना पड़ा है. राजस्व में तिमाही के दौरान 80% की कमी की वजह से उन्हें यह नुकसान हुआ है. आयटा का अनुमान है कि वर्ष 2022 तक विमानन उद्योग मुनाफे में नहीं लौटेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPL 2020 : सूर्य कुमार का अर्धशतक, रॉयल्स को हराकर मुंबई शीर्ष पर
    Next Article राजग में हुआ सीटों का बंटवारा, जदयू को 122 और भाजपा को मिली 121 सीटें

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.