Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्क फ्रोम होम बना रहा इन 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार
    Headlines संवाद विशेष

    वर्क फ्रोम होम बना रहा इन 5 स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना आने के बाद जब से लॉकडाउन लगाया गया हैं आबादी का एक बड़ा हिस्सा वर्क फ्रोम होम अपनाकर अपना काम घर से ही कर रहा हैं. इसे सुविधा के तौर पर भी देखा जा रहा हैं. वर्क फ्रोम होम में लंबे समय से बैठकर काम करना होता हैं. लेकिन अनजाने में यह सुविधा आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं. आज इस कड़ी में हम आपको वर्क फ्रोम होम के दौरान होने वाली उन स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं और उनसे बचाव से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं.

    अकेलापन- अकेलापन यहां सबसे आम समस्या हैं, जिसका सामना आपको घर से काम करते समय करना पड़ रहा है. हम सब सामाजिक प्राणी हैं, इसलिए हमें सामाजिक संपर्क और साथ की जरूरत होती है. लेकिन एक ही स्थान पर सीमित रहना अकेलापन, डिप्रेशन और उदासी की भावनाओं को जन्म दे सकता है. इसलिए ऐसे में यह आवश्यक है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़े रहें, जिसे आप जानते हैं.

    स्‍ट्रेस ईटिंग- वित्तीय चिंताओं से लेकर घर की जिम्‍मेदारियों के साथ घर से या परिवार के साथ घर पर काम करना, यह सब आपको तनाव में डाल सकता है. यह सब आपको खाने की क्रेविंग और कैलोरीयुक्‍त खाने की ओर ले जा सकता है. व्यायाम की कमी के साथ इस तरह की स्‍ट्रेस ईटिंग आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हे. इसलिए आप स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सभी परेशानियों से बचने के लिए एक स्वस्थ डाइट पैर्टन और वर्कआउट को चुनें. इसके अलावा, आप अपने तनाव के स्तर को कंट्रोल करने की कोशिश करें.

    वजन बढ़ना- वर्क फ्रॉम होम में हम सबकी यह एक आम समस्‍या हो सकती है, जिसे हम में से अधिकांश लोगों ने महसूस किया होगा. लंबे समय तक बैठना, कोई भी व्यायाम न करना और अस्वास्थ्यकर खानपान आपके वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. इससे आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं. इसलिए आप सुनिश्चित करें कि स्वस्थ भोजन खाएं और हर हफ्ते कम से कम 5 घंटे व्यायाम करें. इसके अलावा, र्प्‍याप्‍त नींद भी जरूर लें.

    पीठ में दर्द और तनाव- असंतुलित या खराब स्थिति में बैठने से गर्दन, कंधों, बांहों की मांसपेशियां तंग होने के साथ आपको दर्द महसूस हो सकता है. इस दर्द से बैठने के लिए आप घर से काम करते हुए भी एक सही पोश्‍चर में बैठकर काम करें. आप अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर अपनी कोहनी के साथ लगभग 90 डिग्री पर सही स्थिति में बैठें. सुनिश्चित करें कि आप बैड पर बैठकर काम करने से बचें और दर्द या अकड़न से बचने के लिए हर घंटे कुछ स्ट्रेचिंग करें. वहीं आप अपने आपको हाइड्रेटेड भी रखें और जिसके लिए आप खूब पानी पिएं. आप वर्क फ्रॉम होम में कमर दर्द की समस्‍या से बचने के लिए कुछ बचाव टिप्‍स अपना सकते हैं.

    अनिद्रा- पूरे दिन स्क्रीन को देखने की वजह से और कहीं बाहर न जाने की वजह से आपके सोने में बाधा आ सकती है और अनिद्रा की समस्‍या पैदा हो सकती है. जिस क्षण आप काम करना बंद कर देते हैं, तो आप कुछ देर टहलें और वर्कआउट करें. इसके अलावा, आप सोने से कम से कम दो घंटे पहले अपने फोन, लैपटॉप और टैबलेट को अपने से दूर कर दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को खून के आंसू रुला रही केन्द्र सरकार: सोनिया गांधी
    Next Article महात्मा गांधी की जयंती पर किसान आंदोलन तेज, बिल के विरोध में पंजाब में रोकेंगे रेल

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.