Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लवली आनंद ने थामा आरजेडी का दामन, कहा- जो जिम्मेदारी सौंपेगी, निभाने के लिए तैयार हूं
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    लवली आनंद ने थामा आरजेडी का दामन, कहा- जो जिम्मेदारी सौंपेगी, निभाने के लिए तैयार हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सूबे में सियासी हलचल तेज हो गयी है. पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद ने सोमवार को लालटेन थाम लिया है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थामने के बाद उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा. लवली आनंद के साथ उनके बेटे चेतन आनंद ने भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की.

    इस मौके पर लवली आनंद ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, उसे निभाने के लिए वह तैयार हैं. पूरी ताकत के साथ वह पार्टी के लिए काम करेंगी. उन्होंने वर्तमान सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगी.

    आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लवली आनंद को पार्टी की सदस्यता दिलायी. जगदानंद सिंह ने कहा कि लवली आनंद ने राजद को ज्वाइन कर लिया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद पार्टी में शामिल कराया है.

    वहीं, आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. महाराणा प्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है. चुनाव से पहले लवली आनंद के आरजेडी में शामिल होने से पार्टी को अगड़ों का साथ मिल सकता है.

    मालूम हो कि इससे पहले लवली आनंद पति आनंद मोहन की रिहाई को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश सरकार से गुहार लगा रही थी. हालांकि, बात नहीं बनी. उसके बाद लवली आनंद का नीतीश से मोह भंग हो गया और उन्होंने लालटेन का दामन थाम लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश ने की कोर कमेटी की बैठक, दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले चिराग
    Next Article छठी जेपीएससी की नियुक्तियों में सर्वोच्च न्यायालय के न्याय- निर्णयों की अनदेखी : रघुवर

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.