प्राइवेट डॉक्टर को शो कॉज दाखिल करने का आदेश
बेगूसराय /अजय शास्त्री:- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार ने बलिया थाना कांड संख्या 237/ 2020 में बलिया थाना के भगतपुर निवासी मंटू यादव की ओर से दाखिल जमानत आवेदन की सुनवाई करते हुए इस मुकदमा में ग्रामीण सूचक मणिलाल पोद्दार का जख्म प्रतिवेदन प्राइवेट डॉक्टर द्वारा अस्पष्ट देने के कारण प्राइवेट डॉक्टर को शो कॉज दाखिल करने का आदेश दिया। न्यायालय ने इस आदेश की एक प्रति सिविल सर्जन बेगुसराय और जिलाधिकारी बेगुसराय को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भेजी है। न्यायालय ने जमानत आवेदन की सुनवाई करने के पश्चात आरोपित को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

