बीरपुर थाना के दारोगा समेत पांच पर अपराधिक परिवाद पत्र दायर
बेगूसराय /अजय शास्त्री:-
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के न्यायालय में वीरपुर थाना के सहुरी निवासी परिवादिनी वीणा देवी ने बीरपुर थाना में पदस्थापित स अ नि सुबोध कुमार तिवारी चौकीदार सकलदेव साह सहित 5 सिपाही के विरुद्ध अपराधिक परिवाद पत्र दायर की है। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मामला विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी बृजनाथ के न्यायालय में भेज दी है। परिवादनी ने आरोपित दारोगा पर आरोप लगाया है कि 25 सितंबर 2020 को 11:00 बजे रात्रि में परिवादिनी के घर में घुस गया और परिवादनी के पुत्र खुशदिल को खोजने लगा परिवादिनी ने कहा कि हम लोग अलग रहते हैं इस पर आरोपित तेश में आकर घर का सामान फेंक दिया और परिवादनी के बक्से में रखा एक लाख 75 हजार रूपया ले लिया।

