मौत की दहलीज छू कर वापस लौटे बेगूसराय के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ- डॉ प्रवीण
खोदावंदपुर/बेगूसराय. विष्णु एडवांस्ड ऑर्थो एण्ड इएनटी हॉस्पिटल बेगूसराय के निदेशक सह स्व खुशीलाल वर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट खोदावंदपुर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार का अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. गत 22 सितंबर को कोरोना जांच के क्रम में वे संक्रमित पाये गये थे. जो 28 सितंबर को पटना एम्स से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर लौट गये.डॉ प्रवीण ने बताया कि भगवान की कृपा एवं सैकड़ों लोगों के आशीर्वाद से पुनः नयी जीवन के साथ- साथ मानव की सेवा करने का मौका मिला है. इसके लिए उन्होंने प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे बेगूसराय वासियों के प्रति आभार व्यक्त की है. वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल बेगूसराय के ईएनटी सर्जन व उनकी धर्म पत्नी डॉ अदिति सिंह ने भावुक होकर बताया कि मेरे पति आज जिंदा हैं तो सिर्फ पटना एम्स के पूरे टीम के बदौलत.उन्होंने कहा कि एम्स के चिकित्सकों के मेहनत से भगवान ने मेरी सिंदूर को वापस लौटा दिये हैं.डॉ प्रवीण के वापस लौटने पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.

