बेगूसराय में छात्रा को गोली मार कर किया घायल
बेगूसराय/अजय शास्त्री:- बेगूसराय में दिनदहाड़े पढाई कर लौट रही छात्रा को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया । स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना सहायक थाना फुलवरिया क्षेत्र के बिढ़निया बाजार के निकट की है । जख्मी छात्रा की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी राजेश राय की 18 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में गई है परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह अपने भाई के साथ कॉचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी ।बिढ़निया बाजार के निकट पंहुचते ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने जबरन साइकिल को रोक लिया और ज्यों ही सायकिल रुकी एक बदमाशों ने गोली चला दी। गोली पीड़िता के गले में लगने के कारण स्थिति गंभीर बताया जा रहा है ।वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

