Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार की रणभूमि पर बज चुका चुनावी शंखनाद, इन 5 मुद्दों पर होगा संग्राम
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय संवाद विशेष

    बिहार की रणभूमि पर बज चुका चुनावी शंखनाद, इन 5 मुद्दों पर होगा संग्राम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली- केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। हर पार्टी अलग अलग तरीकों से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। बिहार में बहुत से मुद्दे हैं जिनको लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि किन संभावित मुद्दों पर बिहार का चुनाव लड़ा जाएगा।

    1- कोरोना काल में दूसरे राज्यों से मजदूरों का पलायन बड़ा चुनावी मुद्दा है। हजारों लोग अलग-अलग शहरों से लॉकडाउन में अपने घर लौटे। उन्हें रोजगार नहीं मिलने पर विपक्ष लगातार हमले कर रहा है। वहीं पैदल आये मजदूर, रास्ते में दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले मजदूरों को लेकर विपक्ष सत्तादल पर निशाना साध सकता है।

    2- हर चुनाव की तरह इस बार चुनाव में भी बाढ़ बड़ा मुद्दा बनेगा। इस वर्ष बाढ़ से बिहार में भारी नुकसान हुआ है। सत्ता पक्ष का दावा है कि गरीबों को अनाज मुहैया करवाया गया जबकि विपक्ष का कहना है कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है और सरकार इससे निपटने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

    3- बिहार की नीतीश सरकार लगातार वंशवाद मुक्त स्थिर सरकार की बात कह रही है, वहीं विपक्ष भी बेरोजगारी और गरीबी का मुद्दा जोर शोर से उठा रहा है।

    4- सत्ता पक्ष शराब बंदी और महिलाओं को आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में है, तो विपक्ष लचर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, गरीबी, बिजली व्यवस्था, खराब सड़कों को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है।
    5- विपक्ष हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल को लेकर भी हमलावर है। विपक्ष इसे किसानों को बर्बाद करने वाला बिल बता रही है तो वहीं सत्ता पक्ष का दावा है कि इस बिल से किसान खुशहाल होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइमरान ने कश्मीर पर उगला जहर तो भारत ने कहा- PoK पर अवैध कब्जा खाली करो
    Next Article भू-माफियाओं में हड़कंप

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.