Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 को रक्तदान शिविर के साथ 20 को प्रत्येक मंडल में महा आरती करेंगे युवा कार्यकर्ता: राजा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    17 को रक्तदान शिविर के साथ 20 को प्रत्येक मंडल में महा आरती करेंगे युवा कार्यकर्ता: राजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020Updated:September 14, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मोदी के जन्मदिन को विशेष बनाने की भाजयुमो ने की तेयारी, सेवा सप्ताह के तहत होंगे कई कार्यक्रम।

    ■ 17 को रक्तदान शिविर के साथ 20 को प्रत्येक मंडल में महा आरती करेंगे युवा कार्यकर्ता: राजा

    जमशेदपुर, रविवार: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर 14 से 20 सितंबर तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस पर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। इस हेतु रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में प्रदेश व जिला पदाधिकारियों के संग कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की बैठक साकची जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के निर्देशानुसार भाजयुमो जमशेदपुर महानगर सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जनसेवा के कार्य करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरे देशवासियों को अभिमान है। अपने राजनीतिक जीवन के सफर में आम इंसान से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता से करोड़ों भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है। पीएम मोदी ने अपने स्पष्ट नीति, दूरदर्शिता व सख्त निर्णय से भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ाया। उनके जन्मदिन पर प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को पूरी तन्मयता से संपन्न करेंगे।

     

    बैठक में उपस्थित धनबाद जिले के प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में युवा शक्तियों ने ही क्रांति लायी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के जोश व जज्बे के कारण ही ये भाजपा की रीढ़ कहलाती है। उन्होंने युवाओं को सेवा सप्ताह के तहत किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक जानकरी दी।

    वहीं, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने युवाओं के दम पर अपने कई कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से सफल बनाया। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है, जागरूक युवा ही देश के भाग्य विधाता है।

    जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा कर मंडल अध्यक्षों को कई निर्देश दिए। सेवा सप्ताह के तहत इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन:
    14 सितंबर को वेबिनार जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों बताई जाएगी। वेबिनार में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे, 15 सितंबर को मंडल अंतर्गत स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई एवं माल्यार्पण, 16 सितंबर को जिले में 5 बस्तियों में स्वच्छ्ता अभियान एवं मास्क /सेनेटाइजर का वितरण, 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्त दान शिविर आयोजित कर 70 यूनिट रक्त दान का लक्ष्य रखा गया है, 18 सितंबर को मंडल स्तर पर वृक्षरोपण के तहत 70 फलदार पौधे लगाए जाएंगे, 19 सितंबर को गौशाला में श्रमदान एवं सेवा कार्य के साथ 20 सितंबर को सभी मंडलों में महा आरती आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।

    भाजयुमो से भाजपा में बने पदाधिकारी का हुआ स्वागत: बैठक के अंत में युवा मोर्चा से भाजपा जिला में पदाधिकारी बनने पर तीन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिनमें जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश, आईटी सेल संयोजक कौस्तव रॉय को पुष्वगुच्छ व अंगववस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की गई।

    बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह , प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मंत्री नीलू मछुआ, कार्यलय मंत्री बोल्टु सरकार, जिला प्रवक्ता प्रेम झा, कौस्तव राय, भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, कार्यसमिती सदस्य सुमीत शर्मा एवं उमेश पांडेय, भाजयुमो से आशुतोष दास, शशि यादव, श्वेता कुमारी, अमित अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, रंजीत पांडेय, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, एस कार्तिक, नारायण प्रसाद, उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, अभिषेक कुमार, विकास शर्मा, अमिश अग्रवाल, सन्नी संघी, राकेश कुमार, बिजय ओझा, रवि तिवारी, पिन्टू साह, सनत सी, कल्याण मंडल, संजय कुमार, बिट्टू साह, बी के सिंह, निरंजन रजक, अर्जुन रजक, रोशन सिंह, अशोक सिंह व उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के 70 साल के लौंगी भुईयां ने पहाड़ काटकर बना दी तीन किलोमीटर लंबी नहर
    Next Article डी डी त्रिपाठी को ” सवर्ण महा संघ फाउंडेशन इंडिया ” ने अपना राष्ट्रीय महामंत्री सह झाड़खण्ड प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.