*मानगो बाजार में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका*
*पत्नी और बेटी ने लगाया हत्या का आरोप*
*कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच*
मानगो बाज़ार में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले 40 वर्षीय वीर बहादुर थापा की हत्या कर दी गई है, ऐसी आशंका जताई जा रही है. मंगलवार की देर रात मानगो चौक और मुंशी मुहल्ला के बीच सड़क के किनारे वह अचेत और जख्मी हालत में पड़ा हुआ मिला था. सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे एमजीएम हॉस्पिटल लाई. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है . वीर बहादुर थापा नीलडीह रवि रोड के आउटहाउस में रहता था. उसकी पत्नी और बेटी ने आरोप लगाया है की यह पूरी तरह से हत्या का मामला है. वीर बहादुर थापा के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं. उसकी बेटी का कहना है की उसके पिता जहां सिक्योरिटी गार्ड में काम करते थे वहां किसी से उनका विवाद चल रहा था. आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट की है . हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है . थापा बाजार में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. यह भी आशंका है कि किसी बदमाश ने उसे जख्मी कर दिया हो . संभव है कि रोड के किनारे या रोड पार करते समय किसी वाहन से जख्मी हुआ हो इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है

