Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल मंत्रालय का फैसला, 1 जून से चलेंगी 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेल मंत्रालय का फैसला, 1 जून से चलेंगी 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लॉकडाउन में रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. हालांकि 1 मई से ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन ये व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही थी. ऐसे में अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या को और बढ़ाया जा रहा है. अब तक कुल 1600 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख श्रमिकों को उनके स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है.

    श्रमिकों को और राहत देते हुए भारतीय रेल अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाने जा रहा है. इसके साथ ही राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं उन्हें मैन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें और इसकी लिस्ट रेलवे को दें ताकि स्पेशल ट्रेन से उनको गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके.

    इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें भी चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी. इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी. ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी. भारतीय रेल ने श्रमिकों से अपील भी की है कि वे धैर्य रखें और अपने स्थान पर ही रहें. भारतीय रेल की ओर से उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए राज्य सरकारों से उचित समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

    गौरतलब है कि श्रमिकों और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का मसला सियासी मुद्दा बनता जा रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने ये बड़ा फैसला किया है. इस बड़े फैसले के पीछे चुनौतियां भी बड़ी होंगी, क्योंकि लाखों की तादाद में अब मजदूर ट्रेनों में सवार होंगे. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना और सभी की रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्कैनिंग करना बड़ी चुनौती होगा.

    इन ट्रेनों में उत्तर पश्चिम रेलवे के हिस्से में फिलहाल कितनी ट्रेन आएगी इसका खुलासा एक दो दिन में होगा. फिलहाल 18 मई तक NWR जोन से 62 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें दूसरे राज्यों के लिए रवाना जा चुकी है. उनमें 84,226 मजदूर भेज गए हैं. इसी क्रम में 18 मई तक NWR जोन में 29 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ चुकी है. इनमें 33,502 मजदूर राजस्थान वापस लौट चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतूफान अम्फान की हिंदुस्तान में दस्तक से पहले बारिश शुरू, 3 लाख लोगों को किया रेस्क्यू
    Next Article झारखंड में शराब हुई महंगी, रांची समेत 9 शहरों में होम डिलिवरी की भी सुविधा

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.