Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटे में कोविड-19 के 2000 के नए केस, 73 मौतें, यह है 10 राज्यों का हाल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    24 घंटे में कोविड-19 के 2000 के नए केस, 73 मौतें, यह है 10 राज्यों का हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कहर मचा रहे कोरोना वायरस के मामलो में भारत में भी कमी देखने को नहीं मिल रही है. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या अब तक 35 हजार पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1993 नए मामले सामने आए हैं, 73 लोगों की मौत हो गई है.

    शुक्रवार 1 मई को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 35043 हो गए हैं और इस खतरनाक कोविड-19 से अब तक 1147 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के कुल 35043 केसों में 25007 एक्टिव केस हैं, वहीं 8889 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. कोरोना वायरस से सर्वाधिक 459 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई. यहां अब इस महामारी से पीडि़तों की संख्या 12730 हो गई है.

    यह है देश के 10 शीर्ष राज्यों की स्थिति

    महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 12730 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. कोरोना के इन कुल केसों में से 10498 केस एक्टिव हैं और 1773 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है. इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 459 लोगों की जान जा चुकी है.

    दिल्ली- दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है.

    राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 4668 मामलों में 3515 एक्टिव केस हैं. कोविड-19 महामारी से जहां 59 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1094 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं.

    मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 3279 हो गई है, जिनमें से 137 लोगों की मौत भी हो चुकी है. इसके अलावा, 482 लोग ठीक हो चुके हैं.

    गुजरात: महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित दिख रहा है. गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 5222 मामले सामने आ चुके हैं. गुजरात में कोरोना से 214 लोगों की मौत हो चुकी है और 613 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

    तमिलनाडु- तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3608 हो गई है. इनमें से से 2323 केस एक्टिव हैं. यहां इस महामारी से 27 की मौत भी हो चुकी है और 1258 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं.
    आंध्र प्रदेश- आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 1755 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 321 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. यहां 31 की मौत भी हुई है.

    बिहार- कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 502 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 82 लोग ठीक हो चुके हैं.
    उत्तर प्रदेश- यूपी में कोरोना वायरस के 2755 केस आ चुके हैं. हालांकि, इनमें से 513 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 39 लोगों की मौत हो चुकी है.

    राजस्थान- यहां कोरोना वायरस के अब तक 3478 मामले सामने आ चुके हैं. 58 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 836 लोग ठीक हो चुके हैं.

    पश्चिम बंगाल- बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 967 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 की मौत हो चुकी है. इनमें से 139 लोग ठीक भी हो चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में 162.5 रुपये सस्ता हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर
    Next Article भारत के बाजारों उतरेगा फेसबुक, व्हाट्स-एप के जरिये होगी जिओमार्ट की व्यापारिक क्रांति

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.