Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप का दावा- US के हाथ लगे वुहान लैब से कोरोना वायरस कनेक्शन के सबूत
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप का दावा- US के हाथ लगे वुहान लैब से कोरोना वायरस कनेक्शन के सबूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से लोगों की जान ले रहा है. दुनिया के कई ताकतवर देश भी कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे हैं. कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अगर कोई देश प्रभावित हुआ है तो वह अमेरिका है. यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है जबकि 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने कुछ ऐसा देखा है जो उन्हें विश्वास दिलाता है कि कोराना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से ही निकला है. इस पर ट्रंप ने कहा हां मेरे पास है. इस पर जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि वह ऐसा क्या है. इस पर ट्रंप ने कहा, वो जो कुछ भी है मैं आपको नहीं बता सकता .

    अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करते हुए ज​ब उनसे पूछा गया कि क्या वह चीन के लिए अमेरिकी ऋण दायित्वों को रद्द कर सकते हैं. इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हां लेकिन इसे अलग और सटीक तरीके से करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह अभी पैसों के लिए टैरिफ बढ़ाएंगे.

    अमेरिका इससे पहले भी कह चुका है कि अगर चीन तय प्रावधानों का पालन नहीं करता है तो वह उसके साथ ट्रेड डील भी खत्म की जा सकती है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के साथ कोरोना को लेकर चले आ रहे तनाव को चुनाव का मुद्दा बनाना चाहते हैं.

    कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका लगातार चीन पर हमला कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि चीन उन्हें नवंबर में होने वाले चुनाव में हराने के लिए इस तरह की घटिया हरकत कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि जिस तरह चीन कोरोनावायरस की स्थिति से निपटा है, वह इसी बात का सबूत है.

    ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को चीन के हाथों की कठपुतली बताया और कहा कि अमेरिका पहले डब्ल्यूएचओ के बारे में जल्द ही कुछ सिफारिशें लेकर आएगा और उसके बाद चीन के बारे में भी ऐसा ही कदम उठाया जाएगा. ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ पर कहा, उन्होंने हमें गुमराह किया. हम जल्दी एक सिफारिश लेकर आएंगे, लेकिन हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से खुश नहीं हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालेगांव में 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव
    Next Article लॉकडाउन में 162.5 रुपये सस्ता हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.