Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त की अध्यक्षता में इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक*

    *मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें – उपायुक्त*

    *लॉक डाउन के नियमो का उल्लघन करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश*

    *रमज़ान के मद्देनजर विशेष  सतर्कता बरतने  का निर्देश*

    *सार्वजनिक स्थलों जैसे सब्जी हाट, बाज़ार, राशन दुकान पर फिजिकल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश*

    *अंतर्राज्यीय चेकनाका पर अन्य राज्य से आने वाले लोगों की जांच करने एवं 14 दिनों तक क्वॉरंटाइन करने का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश*

    उपायुक्त ने आज सभी इंसिडेंट कमांडर के साथ बैठक कर जिला प्रशासन द्वारा covid19 के मद्देनजर लॉक डाउन के दौरान लोगो के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्यों और लॉक डाउन के नियमों के अनुपालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडर को लॉक डाउन के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडर को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले अंतर्राज्यीय और अंतर जिला चेक पोस्ट पर और कड़ाई से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने फिजिकल डिस्टेंस का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने, मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश इंसिडेंट कमांडर को दिए। उन्होंने सभी इंसिडेंट कमांडर को रमजान के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में पड़ने वाले क्वारंटाइन सेंटर का नियमित रूप से निरीक्षण करने के साथ ही वहां रह रहे लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं क्वारंटाइन सेंटर में कार्यरत कर्मियों की सुविधा का भी ख्याल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र में भोजन वितरण केन्द्र का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडर को जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना, सर्वे टीम और सर्विलांस टीम से प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा करने एवं तदनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्थानीय थाना, जिला नियंत्रण कक्ष और जिला सर्विलांस टीम से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिए। आज के बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी- धालभूम, अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन पीरियड के दौरान एक बार फिर रेड क्रॉस सोसाईटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने रक्तदान कर एक जीवन को बचाने का प्रयास किया
    Next Article राज्य सरकार अपनी नाकामियों को केंद्र पर थोपना चाहती है: भाजपा

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.