Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक मजदूरों के खाते में पहुंचे 1-1 हजार रुपये
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में 11 लाख से अधिक मजदूरों के खाते में पहुंचे 1-1 हजार रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: देश में जारी 21 दिनों को लॉकडाउन के कारण रोज खाने-कमाने वाले श्रमिकों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था. जिसके तहत आज उन्होंने आर्थिक सहायता श्रमिकों एवं वेंडर्स के खातों में स्थानांतरित की.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान उन्होंने ये मदद जारी की. आर्थिक सहायता प्रदेश के 4 लाख 81 हजार शहरी वेंडर्स के अलावा 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 1-1 हजार रुपये की सहायता दी गई है.योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले करीब 88 लाख ऐसे मजदूर हैं, जिनका भत्ता बढ़ा दिया गया है. जबकि 27 लाख से अधिक मजदूरों का जो बकाया बाकी था, उसे जारी कर दिया गया है. योगी के मुताबिक, प्रदेश में 87 लाख से अधिक परिवारों को समय से पहले पेंशन जारी कर दी गई है, ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो.वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी ट्वीट कर कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कमिटी की संस्तुति के अनुसार तय किया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के कारण जिन लोगों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है उन्हें कुछ सहयोग किया जा सके.इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, मुझे प्रसन्नता है कि 11 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को 1000 रुपये की धनराशि उनके खाते में उपलब्ध करवाई जा चुकी है. हम 20 लाख निर्माण श्रमिकों को यह धनराशि उपलब्ध करवा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वारियर से बदसलूकी, हिंदपीढ़ी को सैनिटाइज करने गये निगम कर्मियों पर लोगों ने थूका
    Next Article देश में तेजी से बढ़ रहा कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा, आईसीएमआर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Related Posts

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    September 30, 2026

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    September 30, 2026

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Stake Casino Online : Sessions rapides et l’art du pari instantané

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.