Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिना हेलमेट का अगर पेट्रोल पंप में पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बिना हेलमेट का अगर पेट्रोल पंप में पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    आज दिनांक 17 मार्च 2020 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति को लेकर बैठक आयोजित की गई।

    *बिना हेलमेट का अगर पेट्रोल पंप में पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई:- उपायुक्त जामताड़ा*

    *जीवन अनमोल है इसे बचाइए:-उपायुक्त जामताड़ा*

    *दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जरूर करें मदद:-उपायुक्त जामताड़ा*

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जामताड़ा ने जिले के अंदर समस्त दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

    उपायुक्त ने ऐसे स्थानों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र संबंधी चेतावनी लगाने, गति सीमा कम करने के लिए स्पीड ब्रेकर आदि बनाने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होनें यातायात नियमों के विषय में लोगों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने बस मालिकों, आटो चालकों तथा विद्यालय संचालकों को यातायात के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है अन्यथा की स्थिति में कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेक्टर ट्रालियों सहित अन्य ट्रालियों के पीछे रेडियम की पट्टी लगाई जाएगी। शहर के व्यस्तम मार्ग में यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सभी दुकान संचालक दुकानों के बाहर सामग्री नहीं रखें, वाहन पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाए तथा ठेले उनके लिए निर्धारित स्थल पर ही खड़े हों।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताये साथ ही लोगों को जागरूक भी करे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के मापदंडों को भी बताएं।

    *पेट्रोल पंप पर लोगों को किया जाय जागरूक:-उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त द्वारा कहां गया कि दुर्घटना दर में कमी लाने में क्या कार्रवाई की गई है, एनएच विभाग से क्या कार्रवाई की जा रही है, पूरे जिले में स्थित दुर्घटना क्षेत्र चिन्हित की गई है कि नहीं साथ ही ट्रिपल लोडिंग यातायात करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है कि नहीं, नाबालिग बच्चे के बाइक ड्राइव करने हेतु क्या कार्रवाई की जा रही है। इन सब का प्रतिवेदन यथा शीघ्र जमा की जाए साथ ही लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूक भी किया जाए।

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंदर चलाई जा रही जागरूकता के तहत की जाने वाली कार्यों का प्रतिवेदन जल्द से जल्द जमा करने को निर्देश दिया गया है।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भदूलिया,सिविल सर्जन आशा एक्का, रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव राजेंद्र शर्मा, बिज़नेस एनालिस्ट तेजा सोरेन,मनीष कुमार सिंह,नीरज साह, प्रसनजीत मंडल,चेंबर ऑफ कॉमर्स के संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड में साप्ताहिक बैठक का आयोजन
    Next Article लड़की के पिता ने नाबालिग लड़की को भगाने का लगाया आरोप,प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.