Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और समय पर परियोजना पूरी करने पर दिया जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) की ओर से जमशेदपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें झारेरा के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी और शहर के प्रमुख बिल्डर शामिल हुए। कार्यशाला में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के बिल्डरों, डेवलपरों तथा रियल एस्टेट एजेंटों ने भाग लिया।
    कार्यशाला में झारेरा के गठन के उद्देश्य, अधिकार क्षेत्र और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए परियोजनाओं और रियल एस्टेट एजेंटों का पंजीकरण अनिवार्य है। झारेरा के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकृत परियोजनाओं की सूची और उनकी स्थिति देखी जा सकती है।
    अधिकारियों ने कहा कि परियोजना में देरी, नियमों के उल्लंघन या बिल्डर द्वारा वादे पूरे नहीं किए जाने पर खरीदार ऑनलाइन अथवा कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। झारेरा के आदेशों के खिलाफ अपीलीय अधिकरण में अपील का भी प्रावधान है।
    बिल्डरों से समय पर परियोजनाएं पूरी करने, खरीदारों को सही जानकारी देने और नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यशाला का उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने, खरीदारों के अधिकारों की रक्षा और बिल्डर-खरीदार विवादों को कम करना रहा।

    अजय कुमार सिंह घर खरीदार झारेरा रियल एस्टेट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक
    Next Article एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    Related Posts

    एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    November 29, 2026

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    November 29, 2026

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम

    मानगो में जनसुविधाओं की बदहाली पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी

    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय

    ग्रामीण प्रीमियर लीग में एस.के.एम.सी. बोंगोरा चैंपियन

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दो हिंदी साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन

    10 किलोमीटर की दौड़ में कुलवंत सिंह बंटी ने दिखाया दम, 80 मिनट में पूरी की दौड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.