Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य सिनेमा हजारीबाग

    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय

    संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने लोकगायक को किया सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बिहार दिवस में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे भोजपुरी लोकगायक गोपाल राय को संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने सम्मानित किया। मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
    सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गोपाल राय ने कहा कि भोजपुरी अब सिर्फ भाषा नहीं, बल्कि सात समंदर पार बसे करोड़ों लोगों की धड़कन और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। मॉरीशस, फिजी और सूरीनाम जैसे देशों में भोजपुरी गीत-संगीत अपनी मिट्टी, पूर्वजों और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है।
    उन्होंने कहा कि भरत शर्मा व्यास, मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और देवी जैसे कलाकारों ने भोजपुरी को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रवासी भारतीयों के लिए भोजपुरी कलाकार अपनी जड़ों और संस्कृति के प्रतिनिधि हैं।
    गोपाल राय ने कहा कि भोजपुरी संस्कृति पीढ़ियों को जोड़ने और दुनिया के किसी भी कोने में अपनापन महसूस कराने का माध्यम है। उन्होंने प्रदीप सिंह भोजपुरिया के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके माध्यम से कई भोजपुरी कलाकारों को विदेशों में कार्यक्रम करने का अवसर मिला है।
    इस अवसर पर कौशलेश तिवारी, राजेश पांडे, धर्मबीर कुमार मुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    गोपाल राय भोजपुरी संस्कृति लोकगायक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीण प्रीमियर लीग में एस.के.एम.सी. बोंगोरा चैंपियन
    Next Article मानगो में जनसुविधाओं की बदहाली पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    November 29, 2026

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    November 29, 2026

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जमशेदपुर में स्वागत

    सोनारी एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी का संकट, 50 परिवारों का घरों में घुट रहा दम

    मानगो में जनसुविधाओं की बदहाली पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी

    भोजपुरी भाषा-संस्कृति सात समंदर पार बनी करोड़ों दिलों की धड़कन : गोपाल राय

    ग्रामीण प्रीमियर लीग में एस.के.एम.सी. बोंगोरा चैंपियन

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दो हिंदी साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन

    10 किलोमीटर की दौड़ में कुलवंत सिंह बंटी ने दिखाया दम, 80 मिनट में पूरी की दौड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.