वीरपुर में भू-विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित
राष्ट्रसंवाद/वीरपुर, बेगूसराय
शनिवार को अंचल कार्यालय वीरपुर में भू-विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु जनता दरवार आयोजित की गई।अध्यक्षता अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने की। जिसमें पूर्व के मामले – 02,नया मामला – 03 कुल पांच मामलों में से दो को निष्पादित किया गया शेष – 03 मामलों को लेकर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने कहा कि भू-विवाद के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। शेष बचे मामलों का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

