16 फरवरी को होगा पातकूम नवकुंज, तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम मंदिर परिसर में आगामी 16 फरवरी 2027 को आयोजित होने वाले पातकुम नवकुंज की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। राखोहरि सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में स्वागत, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश एवं स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग उपसमितियों के गठन पर सहमति बनी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने तथा प्रचार-प्रसार अभियान तेज करने का भी निर्णय लिया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि पातकुम नवकुंज क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और समिति के सभी सदस्यों की सहभागिता जरूरी है। अगली बैठक में तैयारियों की विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में कार्तिक सिंह, शशधर महतो, प्रभात प्रमाणिक, लालसिंह मुंडा, सत्यरंजन मंडल, ईश्वर महतो, निखिल प्रमाणिक, सीताराम कुम्हार, पूर्ण चंद्र गोप, मधु सिंह मुंडा, दिलीप पांडे, शैलेश्वर मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

