Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यार्थियों को बताया, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विद्यार्थियों को बताया, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यार्थियों को बताया, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन कर न केवल खुद को, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। शनिवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, संजय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया।

     

    जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान हिट एंड रन मुआवजा योजना तथा गुड सेमेरिटन योजना के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक नागरिकों को कानूनी संरक्षण और प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

     

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता के लिए संवेदनशीलता दिखाने और यातायात नियमों के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने भी जिलेवासियों से हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा संबंधी नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से दूर रहने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं की समान भागीदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की खूबसूरती : विद्युत महतो
    Next Article परिसीमन बिल लोकतंत्र और संविधान की मूल आत्मा पर हमला : रियाजुद्दीन खान

    Related Posts

    16 फरवरी को होगा पातकूम नवकुंज, तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति

    November 29, 2026

    गोइलकेरा में बिना नंबर प्लेट के बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

    November 29, 2026

    ऐन आईटी जमशेदपुर के 1,224 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, अच्युत सामंत को मानद डी.लिट.

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    16 फरवरी को होगा पातकूम नवकुंज, तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बनाई रणनीति

    गोइलकेरा में बिना नंबर प्लेट के बालू ढो रहे तीन ट्रैक्टर जब्त

    ऐन आईटी जमशेदपुर के 1,224 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, अच्युत सामंत को मानद डी.लिट.

    खाने की थाली के बीच खूनी विवाद, पति की हत्या का आरोप

    The Crown Casino Mobile Sessions: Quick Decisions, Fast Results, and No App Required

    *सरकारी अनुदान से खेती में आई समृद्धि, महिला समूह ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

    पोटका में मलेरिया का कहर: 12 घंटे में दो मासूमों की मौत, तीसरा बच्चा गंभीर

    एआईटीयूसी की राष्ट्रीय परिषद में हीरा अरकाने चुने गए, जमशेदपुर में खुशी

    झारेरा की जमशेदपुर में कार्यशाला, घर खरीदारों के अधिकारों और बिल्डरों के नियमों पर चर्चा

    रामगढ़ हादसे में 14 लोगों की मौत पर सांसद विद्युत वरण महतो ने जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.