महिलाओं की समान भागीदारी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की खूबसूरती : विद्युत महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 28 नवंबर। जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में संविधान दिवस पर आयोजित समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक खूबसूरती महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देने में निहित है। संविधान सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की गारंटी देता है।
विधायक पूर्णिमा दास साहू ने संविधान को देश की आत्मा बताया। कुलपति ईला कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली चार छात्राओं को सम्मानित किया गया।

