Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत, एक अन्य घायल
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राष्ट्रीय

    बेगूसराय में गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत, एक अन्य घायल

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय, 28 नवंबर (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ गोपाल के रूप में हुई है, जबकि उसका दोस्त सतीश कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में हुई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पत्रकारों को बताया कि घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई, जब हमले की चपेट में आए दोनों लोग निपनिया गांव में एक स्कूल के पास खड़े थे।

    उन्होंने कहा कि चार से पांच अज्ञात हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और दोनों पर गोलीबारी करने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि आदित्य कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते हुई।

    बयान में कहा गया, “हालांकि, पुलिस गोलीबारी के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।”

    पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमायावती ने महिला आरक्षण का स्वागत किया, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग की उप्र मायावती महिला आरक्षण
    Next Article रांची में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.