राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। भाजपा की नई राजनीतिक यात्रा के तहत राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने आज रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की मजबूती और युवाओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं से संगठन के कार्यों को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को जमशेदपुर के बिरसानगर से भाजपा की इस नई यात्रा की शुरुआत हुई थी। पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने संगठन के प्रति समर्पण, युवा ऊर्जा और सेवा भाव के साथ पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस मुलाकात के दौरान गौतम दुबे, रोशन सिंह, धीरज चौधरी, उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, स्वप्न दंडपत एवं दुर्गा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

