Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण
    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह मुक्तिबोध एवं बालमुकुंद गुप्त जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार मामचंद अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों ‘कह वसंत कर जोड़’ और ‘खिल उठे मन के सुमन’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की तथा संचालन उपासना सिन्हा ने किया। डॉ. वीणा पाण्डेय भारती ने सरस्वती वंदना और डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया। माधवी उपाध्याय एवं पूनम महानंद ने मुक्तिबोध और बालमुकुंद गुप्त का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया। पुस्तकों पर डॉ. रागिनी भूषण और रीना सिन्हा सलोनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिव्येन्दु त्रिपाठी ने साहित्यिक तथा डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने काव्यात्मक परिचय दिया। इस दौरान वसंत जमशेदपुरी को सम्मानित भी किया गया। कथा मंजरी सत्र में पूनम महानंद, डॉ. एन.के. सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, सुस्मिता मिश्रा, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, आरती श्रीवास्तव, हरिकिशन चावला, डॉ. उदय प्रताप हयात, वंदना केशर भारती और रीना गुप्ता श्रुति ने अपनी 11 कहानियों का पाठ किया। डॉ. अजय कुमार ओझा ने कहानियों पर समीक्षात्मक टिप्पणी की और धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में अजय प्रजापति, अशोक पाठक ‘स्नेही’, राजेन्द्र शाह ‘राज’, हरभजन सिंह ‘रहबर’, विनोद बेगाना, मेहा मिश्रा, बलविन्दर सिंह, सुजय कुमार, मंजू ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, सरिता सिंह और डॉ. राकेश पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित थे।
    पुस्तक लोकार्पण वसंत जमशेदपुरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुशियों के सफर पर हादसे का ब्रेक, कार सवार सात युवक घायल
    Next Article बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी

    Related Posts

    राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

    November 23, 2026

    मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब

    November 23, 2026

    बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजेश सिंह और रवि सिंह चंदेल ने की आदित्य साहू व शशांक राज से मुलाकात, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

    मां के आंचल की छांव छूटी, अंतिम विदाई में उमड़ा पूरा जनसैलाब

    बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जा सकेगी

    वसंत जमशेदपुरी की दो पुस्तकों का लोकार्पण, 11 कहानियों का हुआ पाठ

    खुशियों के सफर पर हादसे का ब्रेक, कार सवार सात युवक घायल

    जमशेदपुर में लॉन्च हुई महिंद्रा की नई XUV 3XO ZNG (CNG), 24.7 किमी का माइलेज

    नाबार्ड ने ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

    खूंचीडीह ग्राम सभा ने लिफ्ट अफ्लक्स बंड निर्माण प्रस्ताव को फिर ठुकराया

    अभय झा की पहल पर टीएमएच में 1.18 लाख का चिकित्सा बिल माफ

    गम्हरिया में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.