साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची स्थित रवींद्र भवन में आयोजित दस दिवसीय पुस्तक मेले में इस बार विभिन्न विषयों की पुस्तकों का संग्रह पाठकों को आकर्षित कर रहा है। अलग-अलग पसंद के पाठक अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें खरीद रहे हैं, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर आधारित कविता पुस्तक ‘मैं हेमंत’ विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पुस्तक को खासकर शहर के युवा काफी पसंद कर रहे हैं।
इस पुस्तक के लेखक जमशेदपुर के युवा लेखक दसमत सोरेन हैं। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड के लिए संघर्ष करते देखने और बाद में हेमंत सोरेन को भी उसी रूप में देखने की प्रेरणा से उन्होंने इस पुस्तक की रचना की।
दसमत सोरेन ने कहा कि जब हेमंत सोरेन जेल गए और जेल से छूटने के बाद जिस प्रकार उन्होंने राज्य की जिम्मेदारी संभाली, उससे प्रेरित होकर उन्होंने यह पुस्तक लिखी। उन्होंने कहा कि राज्य का युवा वर्ग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने नेता के रूप में स्वीकार कर रहा है। पुस्तक मेले में ‘मैं हेमंत’ को मिल रहा युवाओं का रुझान इसी आकर्षण को दर्शाता है।

