Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

     

    *67 बार रक्तदान करने वाले मृण्मय पात्र सम्मानित*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    मंडल समिति जमशेदपुर की ओर से रविवार को माधवी रोड स्थित प्रमथनगर के सामाजिक भवन में 25वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समिति की समाजसेवा की 25 वर्षों की परंपरा के तहत आयोजित रजत जयंती शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सुनील कुमार दे और नेत्री दुखनी सोरेन ने किया। शिविर में पोटका सहित आसपास के गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

     

    समाजसेवी सुनील कुमार दे ने लोगों से नियमित रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सच्ची मानव सेवा है और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ. एन. झा ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित रक्तदान आवश्यक है।

     

    शिविर में 67 बार रक्तदान कर चुके मृण्मय पात्र, 54 बार रक्तदान करने वाले सुदीप मंडल और 51 बार रक्तदान कर चुके उज्ज्वल कुमार मंडल को सम्मानित किया गया। वहीं, पहली बार रक्तदान करने वाली नेहा मंडल को भी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वीबीडीए) और समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

     

    मौके पर सांसद प्रतिनिधि जसवंत महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, पूर्व सदस्य सुदीप्ता डे, सनत मंडल, मनोज सरदार, पल्टू मंडल और शंकर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोलानी डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू
    Next Article ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    Related Posts

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    November 22, 2026

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    November 22, 2026

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेनाल्टी शूटआउट में काली मंदिर मनोहरपुर बना चैंपियन, मिला एक लाख का पुरस्कार

    साकची पुस्तक मेले में छाई ‘मैं हेमंत’, युवाओं के बीच बढ़ी लोकप्रियता

    स्वदेशी जागरण कार्यक्रम में श्रमिक एकता पर जोर, भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण की जिला कमेटी का पुनर्गठन

    ससुराल में प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी की मौत, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर

    पोटका में 25वें रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    बोलानी डीएवी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू

    कैबुल मुखी समाज का ‘उत्कर्ष-2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 250 बच्चों ने लिया भाग

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.