Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांकिशोल में योजनाओं की सौगात, 1.21 करोड़ के चेक बांटे; 10 परिवारों का अबुआ आवास में गृह प्रवेश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बांकिशोल में योजनाओं की सौगात, 1.21 करोड़ के चेक बांटे; 10 परिवारों का अबुआ आवास में गृह प्रवेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बांकिशोल में योजनाओं की सौगात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बांकिशोल में योजनाओं की सौगात
    बांकिशोल में योजनाओं की सौगात, 1.21 करोड़ के चेक बांटे; 10 परिवारों का अबुआ आवास में गृह प्रवेश विधायक संजीव सरदार ने 90 स्वयं सहायता समूहों को दी आर्थिक सहायता, पांच जीएसबी सड़कों का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत डुमरिया प्रखंड की बांकिशोल पंचायत में परिसंपत्ति वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और पांच जीएसबी सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के तहत 10 लाभुक परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, जेएसएलपीएस के माध्यम से 90 स्वयं सहायता समूहों को कुल 1 करोड़ 21 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इनमें छह समूहों को 36 लाख और 84 समूहों को 85 लाख रुपये की सहायता दी गई। मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले 20 महिला-पुरुष श्रमिकों को सम्मानित किया गया। दो मेट को प्रशस्ति पत्र तथा पांच लाभुकों को जॉब कार्ड दिए गए। इसके अलावा 15 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, आठ लाभुकों को वनपट्टा और चार श्रमिकों को मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में दो महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित परिवारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और परिस्थितियों के कारण झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार जनहित में अपना प्रयास जारी रखेगी। कार्यक्रम में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, मुखिया सरस्वती बास्के, माझी बाबा लखन मार्डी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    अबुआ आवास योजना झारखंड समाचार डुमरिया विकास कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट, फूलों से किया जागरूक
    Next Article टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर को, धावकों को मिलेगा ‘मेडल ऑफ स्टील’

    Related Posts

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    November 22, 2026

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    November 22, 2026

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रसिद्ध रामायणी रामभजन महतो के निधन से रामायण प्रेमियों में शोक की लहर

    पीएम मोदी ने किया गौरा के + 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

    भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जेल भरो अभियान 1.2.3 दिसंबर को

    रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.