टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर को, धावकों को मिलेगा ‘मेडल ऑफ स्टील’
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कोलकाता। विश्व की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25 किलोमीटर दौड़ टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता का 11वां संस्करण 20 दिसंबर 2026 को ऐतिहासिक रेड रोड से शुरू होगा। प्रतियोगिता के प्रति उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 25K दौड़ का पंजीकरण महज 14 घंटे में पूरा हो गया। आयोजन में ओपन 10K, दिव्यांग प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों और आनंदा रन श्रेणियों में भी बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। 70 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग भी दौड़ में शामिल होंगे। दुनिया के शीर्ष धावक विश्व रिकॉर्ड बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों को ‘मेडल ऑफ स्टील’ से सम्मानित किया जाएगा।

