Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट, फूलों से किया जागरूक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट, फूलों से किया जागरूक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट
    हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट
    हेलमेट नहीं पहनने वालों को उपायुक्त-एसएसपी ने पहनाया हेलमेट, फूलों से किया जागरूक सड़क सुरक्षा रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सुरक्षित यातायात का संदेश, नियमों के पालन की अपील राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से साकची गोलचक्कर तक निकली रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और लापरवाही के दुष्परिणामों को भी दर्शाया गया। साकची गोलचक्कर पर उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट और फूलों की माला पहनाकर जागरूक किया। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से स्वयं के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने की अपील की। उपायुक्त एवं एसएसपी ने कहा कि हेलमेट महज यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, यातायात संकेतों का ध्यान रखने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक समेत बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए。
    यातायात नियम सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 नवंबर को रांची में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च, पूर्वी सिंहभूम से शामिल होंगे हजारों कांग्रेसी
    Next Article बांकिशोल में योजनाओं की सौगात, 1.21 करोड़ के चेक बांटे; 10 परिवारों का अबुआ आवास में गृह प्रवेश

    Related Posts

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    November 22, 2026

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    November 22, 2026

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रसिद्ध रामायणी रामभजन महतो के निधन से रामायण प्रेमियों में शोक की लहर

    पीएम मोदी ने किया गौरा के + 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

    भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जेल भरो अभियान 1.2.3 दिसंबर को

    रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.